****अर्जुन झा****
*बकावंड।* विकासखंड बकावंड में 13 दिसंबर को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में कक्षा पांचवी के अध्यनरत छात्र-छात्राओं कक्षा छठवीं में नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा दी।
विकासखंड बकावंड अंतर्गत बॉयज हायर सेकंडरी स्कूल करपावंड, बॉयज हायर सेकंडरी स्कूल बकावंड, गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल बकावंड में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस परीक्षा में कुल 627 परीक्षार्थियों में से कुल 560 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। परीक्षार्थियों को संस्था से केंद्र तक लाने व वापस ले जाने हेतु संकुल शैक्षिक समन्वयक व संस्था प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।सभी परीक्षार्थियों को एक दिन पूर्व प्रवेश पत्र उपलब्ध कराते हुए उनके माता-पिता को भी अवगत कराया गया कि समय पर परीक्षा केंद्र तक बच्चों को पहुंचना है।विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव, खंड स्रोत समन्वय सोनसिंह भारती, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी ने तीनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।परीक्षा के सफल संचालन हेतु विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री यादव ने दल गठित कर सभी परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचाने की जवाबदेही सुनिश्चित की थी। विभाग के अथक परिश्रम का ही नतीजा है लगभग 90 प्रतिशत परीक्षार्थी समय सीमा में परीक्षा केंद्र पहुंचे और परीक्षा में सम्मिलित हुए। पारिवारिक एवं अन्य कारणों से 67 बच्चे परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए। लगभग 90 प्रतिशत परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक उपस्थित कराने के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने संकुल शैक्षिक समन्वयक व संस्था प्रभारियों को बधाई दी उन्हें भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में इसी प्रकार कार्य करने की सलाह दी।
