*रेखचंद, निर्मल लोढ़ा रैली के लिए दिल्ली रवाना*
***अर्जुन झा***
*जगदलपुर।* पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता निर्मल लोढ़ा दिल्ली में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए। श्री जैन एवं श्री लोढ़ा इस बड़ी रैली में बस्तर का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदित हो कि पूर्व विधायक रेखचंद जैन पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी से टिकट न मिलने के बावजूद पार्टी के प्रति पूर्ण समर्पित होकर पार्टी द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों में भाग लेते आ रहे हैं। वे पूरी मजबूती के साथ कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे आंदोलनों और कार्यक्रमों को लेकर जनता के बीच सदैव सक्रिय रहते हैं। बस्तर में उन्होंने वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान चलाया। श्री जैन एसआईआर को लेकर भी लगातार जनता के बीच मौजूद रहकर पार्टी का पक्ष जनता के बीच रखते रहे।
