*जगदलपुर।* विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति द्वारा आज नशामुक्ति अभियान के जरिए विकसित भारत की परिकल्पना को मूर्तरूप देते हुए नशा मुक्त भारत की शुरुआत ग्रामीण क्षेत्रों से की गई।

ज्यादातर युवा ही नशे का शिकार हो रहे हैं।आज का युवा कल का भविष्य है इसी को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति द्वारा समाज में तेजी से फैल रहे इस बुरी लत से युवाओं को बचाने एवं उन्हें जागृत कर नशे से होने वाली दुष्परिणामों से अवगत कराने के साथ नशे से मुक्त होने की जानकारी साझा की गई। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय पुसपाल और नानगुर विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ चर्चा की गई व नशा मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करते हुए विकसित भारत में अपना योगदान देने के लिए तत्पर रहते हुए नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का संकल्प उन्हें दिलाया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री रवि ब्रह्मचारी, जिला मंत्री नवीन देवांगन, विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष ज़बीता मंडावी, देवेंद्र कश्यप, विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका, और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी का सहयोग रहा।
