*****अर्जुन झा*****
*बकावंड।* प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी, प्रदेश महासचिव डेशनाथ पाण्डे, प्रदेश सह सचिव चंद्रभूषण ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष मीरा ठाकुर के मार्गदर्शन में 9 दिसंबर को बकावंड स्थित सुंडी भवन में जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सम्मेलन में बस्तर जिले के सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष आशा निधि, आनंद सूदनराम, मौर्य, तुलसी साहू, मसूराम मंडावी, जिलाध्यक्ष कृष्णा बघेल, नेत्री पाढ़ी महिला प्रकोष्ठ ज़िला अध्यक्ष, संभागीय अध्यक्ष अमलेश ठाकुर, संभागीय संगठन मंत्री माया वैद्य सहित सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत मां दंतेश्वरी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। सेवानिवृत्त शिक्षिका का सम्मान प्रदेश अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी द्वारा शॉल एवं श्रीफल भेंटकर किया गया। पदाधिकारियों एवं अतिथियों का स्वागत पुष्पमालाओं से किया गया।सम्मेलन में प्रमुख रूप से 1998-99 के एलबी संवर्ग शिक्षकों के पेंशन अधिकार के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया कि इन शिक्षकों का छत्तीसगढ़ सिविल सेवा पेंशन नियम 1976 के तहत पेंशन पर पूर्ण अधिकार है और संघ यह अधिकार दिलाने के लिए एकजुटता के साथ संघर्ष करेगा। बैठक में प्रांतीय निर्देशानुसार आगे की रणनीतियां तय की गईं तथा शासन से अतिशीघ्र आदेश जारी कर 1998-99 के शिक्षकों को 1976 पेंशन नियम के तहत पूर्ण लाभ प्रदान करने की मांग को दोहराया गया। कार्यक्रम में बस्तर जिले के सभी ब्लॉकों के पदाधिकारी, सदस्य एवं सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे और आंदोलन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन अनंत मेश्राम द्वारा किया गया।
