*****अर्जुन झा*****
*दल्ली राजहरा।* प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 6 दिसंबर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया।
सर्वप्रथम संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया और 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
तत्पश्चात वरिष्ठ नागरिक समाजसेवी हेमंत कांडे, जिला महामंत्री रतिराम कोसमा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर ने डॉ. अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला और अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन उत्तर मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह ने व आभार प्रदर्शन दक्षिण मंडल अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, जिला महामंत्री काशीराम निषाद, जिला सचिव युवराज साहू, रवि जायसवाल, के. ईश्वर राव, प्रमोद तिवारी, रामजतन भारद्वाज, जिला अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदीप बबलू, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक जुबैर अहमद, पार्षद रोशन पटेल, नेता प्रतिपक्ष सूरज विभार, ब्लॉक उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, रामू शर्मा, रूबी एंथोनी, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष परितोष हंसपाल, जसविंदर सिंह गिल, के. आशीष दास, प्रशांत राव, लक्ष्मण शर्मा, गौतम रामटेके, कमलकांत मेश्राम, संजय सोनवानी, नीतेश बांबेश्वर, प्रमोद चौधरी, कुलदीप नोन्हारे, निहाल उइके, मोहनीश पटेल, अमित मंगेर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
