*****अर्जुन झा*****
*जगदलपुर।* सड़कों को सुरक्षित बनाने और दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आगामी सोमवार 08 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह बैठक कलेक्टर एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष श्री हरिस एस की अध्यक्षता में शाम 05 बजे से कलेक्टर कार्यालय के आस्था हॉल में बुलाई गई है।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर निगम जगदलपुर के आयुक्त पशु चिकित्सा सेवायें के संयुक्त संचालक, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग (भवन/सड़क) के अधीक्षण अभियंता, सामान्य शाखा के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर, लोक निर्माण विभाग (भवन/सड़क) क्रमांक 1 और 2 के कार्यपालन अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, नगर तथा ग्राम निवेश के उप संचालक, सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, यातायात थाना के प्रभारी, अशासकीय सदस्य के तौर पर बास्तानार के अनुज सिंह, बस, ट्रक, ऑटो रिक्शा एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष, बस्तर परिवहन संघ और जय झाडेश्वर समिति नगरनार के अध्यक्ष शामिल होंगे।
इस बैठक में सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी और सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की संभावना है।
