दुर्ग रेलवे ट्रैक के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक यूनिपोल से लटकते हुए एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान चाणक्य विश्वकर्मा (निवासी बालोद) के रूप में हुई है, जिसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
पुलिस के अनुसार, युवक के पास से एक आत्महत्या नोट बरामद हुआ है, जिसे जाँच के लिए जब्त कर लिया गया है। इस नोट में चाणक्य ने स्पष्ट किया है कि वह अपनी दिवंगत माँ की याद में बुरी तरह टूट चुका था और इस गहरे अवसाद के कारण ही उसने यह कदम उठाया।
यह घटना इसलिए भी अधिक दुखद है क्योंकि आज ही मृतक की माँ का दशगात्र (श्राद्ध) संस्कार आयोजित होना था। इस महत्त्वपूर्ण पारिवारिक अनुष्ठान में शामिल होने के बजाय, चाणक्य बालोद से दुर्ग पहुँचा और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
पुलिस ने मृतक के परिवार को सूचित कर दिया है और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है और पूरे मामले के पीछे के कारणों की विस्तृत विवेचना कर रही हैं।
