**दुर्ग, 22 नवंबर।** सुपेला थाना क्षेत्र की स्मृति नगर चौकी पुलिस ने अवैध देह व्यापार की जानकारी मिलने पर शहर के दो स्पा सेंटरों में छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जबकि स्पा संचालिका सहित अन्य के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अमन ढाबा के पास स्थित *लविश फैमिली स्पा एंड सैलून* तथा *ड्रीम कैचर स्पा एंड सैलून* में मसाज सेवा की आड़ में युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस की टीम ने दोनों स्पा सेंटरों में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान स्पा संचालिका **अहिल्या सागरवंशी (36), निवासी सिकोला भाठा, जयंती नगर, थाना मोहन नगर** और **अकुश ईखार (29), निवासी हाउसिंग बोर्ड जामुल, थाना जामुल** को संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाया गया। दोनों के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर आगे भी सख्त कदम जारी रहेंगे।
