दुर्ग भिलाई अपडेट : पशुधन विकास विभाग दुर्ग द्वारा पशु चिकित्सालय नगपुरा अंतर्गत आज दिनांक 20/02/26 को विकासखंड स्तरीय पशूमेला का आयोजन ग्राम नगपुरा के सोमवार बाजार मैदान में किया गया । पशुमेला में विभिन्न प्रजातियों के उन्नत नस्ल के पशु यथा दुधारू गाय , बैल जोड़ी, उन्नत बछड़ा बछिया, दुधारू भैंस, भैसा, पाड़ा पाडिया, बकरा बकरी , मुर्गामुर्गी का प्रदर्शन किया गया। मेला में उन्नत प्रकार के हरा चारा का भी प्रदर्शन किया गया। विभाग के विशेषज्ञों द्वारा उन्नत पशुपालन तकनीकों की जानकारी दिया गया। पशुमेला में पशुपालकों के बीच विभिन्न वर्गों के लिए प्रतियोगिता आयोजित कर सभी वर्गों के लिए प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सत्वना पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती कुलेश्वरी सुखदेव देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग उपस्थित रही। पशुमेला में श्री गिरेश साहू जिला मंत्री भाजपा दुर्ग, श्री बलराम कौशिक पूर्व उपसरपंच, , श्री प्यारे लाल साहू , श्री खिलेंद्र साहू पंच, वीणा यादव पंच , लवकुश यादव, आत्म यादव, डॉ चौरसिया, डॉ मुखोपाध्याय, डॉ डी डी झा, डॉ संदीप मढ़रिया, डॉ विक्रम तिवारी, डॉ सौरभ योगी, डॉ बंजारे, श्री उमेश तिवारी, आर एस बघेल , सुरेश साहू उपस्थित थे।

































