*अर्जुन झा*
*दल्ली राजहरा।* संकुल स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन संकुल केंद्र शेरपार के ग्राम माटकसा में संपन्न हुआ। उद्घाटन शेरपार की सरपंच जया मंडावी ने गोला फेंक कर किया।
प्रतियोगिता में गोला फेंक, कुर्सी दौड़, बोरा दौड़, गोली चम्मच, 80 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, खो-खो, रस्साकसी,पैदल चाल व कबड्डी आदि इवेंट हुए। प्राथमिक वर्ग में माटकसा ने प्रथम और बिटेझर व चंदनबिरही ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक वर्ग में माटकसा प्रथम व शेरपार द्वितीय ने स्थान प्राप्त किया। चैंपियन प्राथमिक वर्ग में पीयूष कुमार रावटे शासकीय प्राथमिक शाला माटकसा एवं माध्यमिक वर्ग में नमन गोटी माध्यमिक शाला माटकसा रहे। बालिका वर्ग में रश्मि भूआर्य माटकसा प्रथम स्थान पर रही। पैदल चाल महिला वर्ग में शिक्षिका आरती साखरे प्रथम व त्रिलोका बढ़ाई स्वास्थ्य कार्यकर्ता बिटेझर द्वितीय रहीं। समापन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तुलसी कौशिक निज सहायक मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ व प्रमुख अतिथि रूपसिंग मंडावी अध्यक्ष राज्य जनजाति आयोग, सरपंच जया मंडावी, विशिष्ट अतिथि दिलीप वर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा मोहला, मानपुर, अंबागढ़ चौकी, राजू टांडिया सांसद प्रतिनिधि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र, डॉ. रामविजय शर्मा पूर्व तहसीलदार, लखन लाल कलामे व नरसिंग भंडारी जिला पंचायत सदस्य, तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका दल्ली राजहरा, लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा), जेआर ठाकुर पुलिस अधीक्षक, डीआर ठाकुर डिप्टी कलेक्टर, आशुतोष माथुर युवा समाजसेवी व संचालक माथुर सिनेप्लेक्स दल्ली राजहरा, छगन साहू दुर्ग संभागीय अध्यक्ष पत्रकार संघ, निर्मला ठाकुर संकुल प्राचार्य शेरपार, राजेश पटेल, पवन गुप्ता, किशन यादव, दीपक सोनी आदि थे।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तुलसी कौशिक ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक, सामाजिक और व्यक्तिगत दोनों ही रूपों में लाभदायी हैं। यह शारीरिक क्षमता को बेहतर बनाते हैं और मानसिक व भावनात्मक कौशल विकसित करते हैं। सामाजिकता को बढ़ावा देते हैं, मूल्यवान जीवन कौशल सीखने हैं और पहचान और व्यक्तिगत उपलब्धि की भावना प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव सरकार के सुशासन में खेलों को बढ़ावा देने के साथ ही सभी वर्गों के हितों में लगातार कार्य किया जा रहा है। ग्राम माटकसा के ग्रामीणों उठाई गई मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन श्री कौशिक ने दिया। प्रमुख अतिथि रूपसिंह मंडावी ने कहा कि आदिवासियों की विकास व उत्थान हेतु मै सदैव प्रयासरत रहूंगा। खेल खेलने से शारीरिक स्वास्थ्य के अलावा भी कई लाभ प्राप्त होते हैं जिनमें आत्मसम्मान में सुधार, संचार कौशल, दूसरों के प्रति सम्मान शामिल है। खेल खेलने के फायदे सिर्फ शारीरिक परिणाम तक सीमित नहीं है। बच्चों को खेलकूद के साथ पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही जिससे कि हमारे वनांचल के बच्चे भी खेल के साथ-साथ नौकरी में भी आगे बढ़कर हमारे गांव, राज्य व देश में अपना नाम रोशन कर सके। कार्यक्रम को दिलीप वर्मा, पुलिस अधीक्षक जेआर ठाकुर, आशुतोष माथुर, तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा, लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा व मानपुर निवासी राजू टांडिया, सांसद प्रतिनिधि ने भी संबोधित किया।प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रमुख रूप से शंकर साहू प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन, कुशल कुमार हदगिया संकुल समन्वयक शेरपार, अनिल रामटेके प्रधान पाठक माटकसा, बेदूराम कृषाण, मुरहाराम सोरी, मोतिन बाई खड़्हा वार्ड पंच, कंगला राम सोरी,मनराखन गोटी, बहुर सिंह गोटी, मनीराम नेताम पूर्व उपसरपंच, लखन लाल गोटी, तिहारू राम सोरी, श्रीराम रावटे, नागसाय खरे, लोकनाथ रावटे, महेंद्र गोटी, नरेश कृषाण,भुनेश्वर कुमार, कामता भंडारी, चंद्रशेखर गोटी, राकेश सिरी,धनराज दुग्गा, बाबूलाल सोरी, कुशल बढ़ाई, सोहन गोटी, गैंदू गोरे, के साथ शेरपार संकुल केंद्र के शिक्षक रमेश सलामे, किशन लाल यदु, रोशनी रामटेके, आरती साखरे, ओगेश चिडा, ज्योति ऊके, श्वेता नामदेव, कमलकांत नेताम, आधार सिंह कुमेटी, महेश चंद्र भट्ट, संजय देवांगन, विकास अमरिया, श्री सिंह व समस्त शिक्षकों ग्रामवासियों का योगदान रहा।






