*गुप्ता और भामरा का स्वागत
*जगदलपुर।* छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकृत अधिकारी केदार नाथ गुप्ता व बस्तर संभाग सह प्रभारी हरजीत सिंह भामरा का स्वागत स्थानीय सर्किट हाउस में किया गया।
इस दौरान महापौर संजय पाण्डे, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, राणा घोष, त्रिवेणी रंधारी, संजय विश्वकर्मा, जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, राजपाल कसेर, सुरेश यादव, हेमंत पाणिग्रही, वात्सल्य मूर्ति उपस्थित रहे।



