नई दिल्ली, 23 फरवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)।
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे उपलब्ध परिवहन साधनों के माध्यम से जल्द से जल्द देश छोड़ दें।
दूतावास द्वारा जारी परामर्श में कहा गया है कि 5 जनवरी 2026 को जारी एडवाइजरी को दोहराते हुए और वर्तमान हालात को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। ईरान में रह रहे भारतीय छात्र, तीर्थयात्री, व्यवसायी और पर्यटक बिना देरी किए वाणिज्यिक उड़ानों सहित उपलब्ध अन्य सुरक्षित साधनों से ईरान छोड़ दें।
विरोध-प्रदर्शन वाली जगहों से रहें दूर
14 जनवरी को जारी सलाह में भी भारतीय नागरिकों से आग्रह किया गया था कि वे किसी भी प्रकार के विरोध-प्रदर्शन या भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें।
जरूरी दस्तावेज हमेशा रखें साथ
दूतावास ने भारतीयों से कहा है कि वे अपना पासपोर्ट, पहचान पत्र और अन्य यात्रा एवं आव्रजन दस्तावेज हर समय अपने पास रखें।
किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 +989128109115
📞 +989128109109
📞 +989128109102
📞 +989932179359
ईमेल के माध्यम से भी सहायता उपलब्ध है।
भारतीय दूतावास ने भरोसा दिलाया है कि संकट की स्थिति में हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और अफवाहों से बचें।
