बीकानेर 24 फरवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)। जिले के एक गांव में हुई 13 वर्षीय मासूम बालिका की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। तीन दिनों की कड़ी मशक्कत और सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को डिटेन किया है, जिसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।
कैसे पकड़ा गया हत्यारा?
सीसीटीवी ने खोला राज) एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि पुलिस पिछले तीन दिनों से इलाके के सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों पर नजर रखे हुए थी। जांच में एक युवक संदिग्ध पाया गया, जो घटना वाले दिन (21 फरवरी) दोपहर करीब 12:15 बजे घटनास्थल की ओर जाता और करीब 1 बजे वापस लौटता दिखाई दिया। दो दिनों की सघन पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया।
वारदात का खौफनाक मंजर
जानकारी के अनुसार, मृतका 21 फरवरी को अपने घर से ढाणी के रास्ते आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने स्कूल जा रही थी। रास्ते में आरोपी ने उसे जबरन रोका और गलत नियत से दबोच लिया। जब मासूम ने विरोध किया, तो आरोपी ने बेरहमी से उसका गला दबा दिया, जिससे मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं।
दुष्कर्म की आशंका : मेडिकल रिपोर्ट का इंतज़ार
पुलिस को अंदेशा है कि हत्या से पहले या बाद में बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया है। हालांकि, एसपी का कहना है कि इसकी आधिकारिक पुष्टि मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट और स्नस्रु जांच के बाद ही हो सकेगी।
मुख्य बिंदु :
आरोपी : पुलिस की हिरासत में, जल्द होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस।
वजह : छात्रा द्वारा विरोध करने पर गला दबाकर हत्या।
जांच : पुलिस हर एंगल से मामले की तहकीकात कर रही है।
