हैदराबाद, 09 जनवरी। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के काचीगुडा इलाके में ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (DCA) की छापेमारी के दौरान एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। यहां संचालित एक इंपोर्ट-एक्सपोर्ट फर्म से अधिकारियों ने भारी मात्रा में जानवरों का खून बरामद किया है, जिसे अवैध तरीके से संग्रहित किया गया था।
ड्रग कंट्रोल अधिकारियों के अनुसार, फर्म परिसर से करीब 1,000 लीटर बकरियों और भेड़ों का खून जब्त किया गया है। हैरानी की बात यह रही कि इस खून को उन्हीं विशेष ब्लड बैग्स में रखा गया था, जिनका उपयोग आमतौर पर अस्पतालों में इंसानों के रक्त को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है। मौके पर मौजूद अधिकारी यह नजारा देखकर चौंक गए।
गुप्त सूचना के आधार पर सेंट्रल ड्रग कंट्रोल, हैदराबाद पुलिस और राज्य ड्रग कंट्रोल टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। जांच के दौरान फर्म से खून की प्रोसेसिंग और पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले अत्याधुनिक उपकरण भी मिले हैं। टीम ने एक ऑटोक्लेव मशीन, लैमिनार एयर फ्लो यूनिट, 110 भरे हुए और करीब 60 खाली ब्लड बैग जब्त किए हैं।
अधिकारियों को आशंका है कि इस खून का इस्तेमाल गैरकानूनी क्लीनिकल ट्रायल, अवैध प्रयोगों या लैब टेस्ट के लिए कल्चर मीडिया तैयार करने में किया जाना था। फिलहाल फर्म का संचालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है, वहीं जब्त सामग्री की विस्तृत जांच की जा रही है।
हैदराबाद में इंपोर्ट-एक्सपोर्ट फर्म पर छापा, 1000 लीटर जानवरों का खून बरामद; अस्पतालों जैसे ब्लड बैग देख अफसर भी रह गए दंग
हैदराबाद में इंपोर्ट-एक्सपोर्ट फर्म पर छापा, 1000 लीटर जानवरों का खून बरामद; अस्पतालों जैसे ब्लड बैग देख अफसर भी रह गए दंग
Related Posts
Add A Comment
About Us
दुर्ग–भिलाई और छत्तीसगढ़ की भरोसेमंद खबरों का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल।
Email: updatedurgbhilai@gmail.com
Mobile: 7000086915
Address: 12/ आई रिसाली सेक्टर, भिलाई, छत्तीसगढ़
Usefull Pages
Disclaimer
DurgBhilaiUpdate.com पर प्रकाशित सभी समाचार, जानकारी और लेख सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। वेबसाइट किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता, विश्वसनीयता या अपडेट होने की गारंटी नहीं देती। किसी भी निर्णय के लिए कृपया आधिकारिक स्रोतों या विशेषज्ञ सलाह का पालन करें। वेबसाइट पर दिए गए विज्ञापनों और बाहरी लिंक की जिम्मेदारी संबंधित थर्ड-पार्टी की होगी।
© 2025 DurgBhilaiUpdate.com | Design By Nimble Technology
