छिंदवाड़ा 02 march, (दुर्ग भिलाई अपडेट) । मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा शहर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। चलती सीएनजी कार में आग लगने से बाप-बेटा जिंदा जल गए। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई।
दरअसल शहर के कुंडीपुरा थाना क्षेत्र में दोपहर को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन सड़क पर चल रहा था तभी चालक को नींद आ गई और वाहन सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों से जा टकराया। कार में सीएनजी किट लगे होने के कारण गाड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। कार में सवार बाप-बेटे दोनों आग की चपेट में आने से मौत हो गई।
